भाजपा जिला कार्यालय बहराइच पर बूथ सत्यापन कार्यशाला संपन्न

बदलता स्वरूप
बहराइच। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बहराइच पर आज सांगठनिक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने हेतु बूथ सत्यापन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश पांडेय जी उपस्थित रहे। कार्यशाला में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि व जिला अध्यक्ष बृजेश पांडेय जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है, जिसकी असली ताकत उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ का भौतिक सत्यापन पूरी पारदर्शिता और निष्ठा के साथ समय सीमा के भीतर संपन्न किया जाए। मजबूत बूथ संरचना ही आगामी सांगठनिक लक्ष्यों और चुनावों में सफलता की सबसे बड़ी गारंटी है।बैठक में बहराइच जिले के सांगठनिक ढांचे को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ आगामी कार्यक्रमों की सफलता पर विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर विधायक बलहा सरोज सोनकर, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गौरव वर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष संचित सिंह, जिला महामंत्री सुनील श्रीवास्तव रणविजय सिंह समस्त जिलापदाधिकारी मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी उपस्थित रहे,
कार्यशाला के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर बूथ सत्यापन कार्य को युद्ध स्तर पर पूरा करने का सामूहिक संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button