15 सितम्बर तक अनुपालन आख्या दें अधिकारी : मंडलायुक्त

नगरीय निकाय, महाविद्यालय व बेसिक शिक्षा के कार्यों की हुई समीक्षा

बदलता स्वरूप
गोण्डा। मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में नगरीय स्थानीय निकाय, महाविद्यालय एवं बेसिक शिक्षा समितियों से संबंधित अनुश्रवण समिति की मंडलीय बैठक हुई। मंडलायुक्त ने गोण्डा, बहराइच, श्रावस्ती एवं बलरामपुर में संचालित कार्यों एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
उन्होंने नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश, जलनिकासी व सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं की नियमित निगरानी तथा महाविद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने को कहा। बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा में विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था, छात्र उपस्थिति, पेयजल, विद्युत, फर्नीचर एवं अन्य सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने कहा कि लंबित प्रकरणों को केवल पत्राचार तक सीमित न रखा जाए, बल्कि प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में दिए गए निर्देशों एवं कार्रवाई की अनुपालन आख्या 15 सितम्बर तक हर हाल में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित के कार्यों में लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

Related Articles

Back to top button