सशक्त बेटियां ही देश को देंगी नई दिशा : दुर्गा शक्ति नागपाल

बदलता स्वरूप
गोण्डा। मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि देश की प्रगति के लिए बेटियों का शिक्षित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर होना जरूरी है। देवीपाटन मंडल के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में आधुनिक तकनीक एवं वैज्ञानिक शिक्षा के जरिए ग्रामीण बेटियों का भविष्य संवारा जा रहा है।
गोण्डा के झंझरी कस्तूरबा विद्यालय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, इंटरनेट ऑफ थिंग्स एवं कंप्यूटर प्रयोगशाला ‘केजीबीवी नवाचार केंद्र’ स्थापित की गई है। श्रावस्ती में स्मार्ट कक्षाओं, बलरामपुर में डिजिटल कक्षाओं तथा बहराइच में वैज्ञानिक प्रयोगों के माध्यम से छात्राओं को आधुनिक शिक्षा दी जा रही है। साथ ही सभी विद्यालयों में योग, आत्मरक्षा एवं खेलकूद के माध्यम से बालिकाओं के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया जा रहा है।





