विद्यालयों में नियमित प्रशिक्षण शिविरों पर जोर, स्काउट एवं गाइड की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न

श्रावस्ती ब्यूरो की रिपोर्ट
बदलता स्वरूप
श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में भारत स्काउट एवं गाइड की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्काउट एवं गाइड गतिविधियों के प्रभावी संचालन, विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की सहभागिता बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्काउट एवं गाइड के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित की जाए। उन्होंने विद्यालयों में नियमित प्रशिक्षण शिविर, जागरूकता कार्यक्रम और सामुदायिक सेवा गतिविधियां आयोजित कराने पर विशेष जोर दिया, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी संगठन से जुड़ सकें।
मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद ने कहा कि सभी विभागों के समन्वित प्रयास से स्काउट एवं गाइड की गतिविधियों को नई गति मिलेगी। बैठक में बीएसए आकांक्षा रावत, डीआईओएस सत्येन्द्र कुमार सिंह, प्राचार्य ज्योति प्रकाश पाण्डेय, सचिव कामाक्षा प्रसाद पाठक समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button