जनपद स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 108 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

बदलता स्वरूप
गोण्डा। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल विभाग एवं जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं के तहत जनपद स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित हुई। विभिन्न विद्यालयों एवं प्रशिक्षण केंद्रों से 108 बालक-बालिकाओं ने अलग-अलग आयु व भार वर्गों में प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी रंजीत राज ने किया। निर्णायक की भूमिका सार्थक सिंह, दीपांकुर सिंह, प्रणय प्रजापति, पलक तिवारी, अनन्या सिंह व जिया सिंह ने निभाई।
प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों में आर्या, रुद्रमा उपाध्याय, आदर्श कुमार, निर्भय, मंशा व अक्षिता प्रमुख रहे। द्वितीय स्थान पर मोबिन, तेजस, आदित्य पांडे, विराट पांडेय, अभ्युदय प्रताप सिंह, विधि सिंह, आदित्य आनंद, आध्या सिंह व खुशी रहे। तृतीय स्थान पर श्रवण अग्रवाल, विनायक, आर्यन रमेश, अभय आनंद, कुशाग्र, काशवी तेजस्विनी, आंचल मौर्या व आयुष कुमार रहे।
परिणामों की घोषणा डॉ. प्रत्यूष राज ने की। कार्यक्रम में महेंद्र मिश्रा, डॉ. राकेश श्रीवास्तव, मेजर डॉ. राजेश द्विवेदी एवं कमलेश पटेल सहित खेलप्रेमी, प्रशिक्षक एवं अभिभावक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button