उत्तराखंड सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

फतेहपुर। पिछले दिनों उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली में उनकी जगह का आर एस एस कार्यकर्ताओं द्वारा शुद्धिकरण किए जाने का विरोध करने में राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में हुई एफ आई आर को लेकर आज जिला व शहर कांग्रेस संगठन द्वारा कांग्रेस कार्यालय ज्वालागंज से एक विरोध मार्च निकाला गया जिसमें कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए गए।
प्रदर्शन में कड़ा विरोध दर्ज करते हुए जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि एक ओर भाजपा सरकार अपने को हरिजनों की हितैषी बताती है तो वहीं दूसरी ओर छुआछूत को बढ़ावा देने का काम कर रही है जो संविधान के बिल्कुल विपरीत कार्य है उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार भाजपा व आर एस एस कार्यकर्ताओं द्वारा खरगे जी के स्थान का शुद्धिकरण किया गया उनके खिलाफ सरकार को कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए थी इसके विपरीत राहुल जी के ऊपर ही एफ आई आर हो गई। शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि इस घृणित कृत्य ने यह सिद्ध कर दिया कि भाजपा हरिजनों की घोर दुश्मन है, उन्होंने यह भी कहा कि आजादी के पचहत्तर साल बीत जाने के बाद भी भाजपा व आर एस एस अपनी छुआछूत की मानसिकता से नहीं उबर पाई जो बहुत ही निंदनीय है एवं दुःख है कि आंबेडकर जी से या उनके संविधान से उनका कोई लेना देना भी नहीं है परन्तु कांग्रेस सदैव छुआछूत की विरोधी रही है और आगे भी रहेगी।
प्रदर्शन में वरिष्ठ नेता शेख एजाज अहमद, सुधाकर अवस्थी, राजेंद्र लोधी, राजीव लोचन निषाद, इंजी. देवी प्रकाश दुबे, आदित्य श्रीवास्तव, राम नरेश महराज,सैयद सहाब अली, चौधरी मोइन राइन, निजामुद्दीन, ओम प्रकाश कोरी, अजय बच्चा, इशरत खान,राजू भाई,अब्दुल रज्जाक, उस्मान बेग , नजमी कमर,अमीरउजजमा खान, धर्मेंद्र सिंह, हम्माद हुसैन, नाजिम राइन आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button