सेवानिवृत्त जनसम्पर्क अधिकारी सुशील जायसवाल को दी भावभीनी विदाई

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक सभाकक्ष ‘चैतन्य’ में आयोजित समारोह में अपर महाप्रबन्धक विनोद कुमार शुक्ल ने सेवानिवृत्त जनसम्पर्क अधिकारी सुशील कुमार जायसवाल को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
अपर महाप्रबन्धक ने जायसवाल के कार्यों की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घ जीवन की कामना की। मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित कुमार ने कहा कि जनसम्पर्क विभाग के कार्यों में जायसवाल का योगदान सराहनीय रहा। उनकी भाषा शैली, कार्य करने का तरीका तथा पूर्वोत्तर रेलवे की त्रैमासिक पत्रिका ‘ईशान’ के संपादन में योगदान अनुकरणीय रहा है।
इस अवसर पर शुभम् वर्मा, विनोद कुमार दूबे सहित रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी एवं जनसम्पर्क विभाग के रेलकर्मी मौजूद रहे। सभी ने सेवानिवृत्त अधिकारी को भावभीनी विदाई देते हुए सुखमय भविष्य की कामना की।




