महाप्रबंधक ने किया गोरखपुर-नेपालगंज रोड रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने गोरखपुर-नेपालगंज रोड वाया खलीलाबाद, बस्ती रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। उनके साथ प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रेलवे सुरक्षा बल सहित प्रमुख विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ रेल अधिकारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने गोरखपुर जंक्शन पर खान-पान स्टालों का जायजा लिया। उन्होंने स्वच्छता, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, निर्धारित दरों, उपलब्धता एवं यात्रियों को दी जा रही सुविधाओं की जांच की। स्टाल संचालकों को यात्रियों को स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण एवं उचित मूल्य पर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विंडो ट्रेलिंग के दौरान रेलखंड पर संरक्षा एवं सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।





