गोसाईगंज स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव व यात्री सुविधाओं की मांग

बदलता स्वरूप
गोसाईगंज, अयोध्या। गोसाईगंज रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव, ट्रेन इंक्वायरी व कोच डिस्प्ले लगाने तथा कोरोना काल से बंद पड़ी लखनऊ-वाराणसी और मुगलसराय-फैजाबाद पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू कराने की मांग को लेकर नगर पंचायत सभासद एवं जय बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति की अध्यक्ष आरती जायसवाल ने अयोध्या-अंबेडकरनगर के एमएलसी एवं पूर्व सांसद हरिओम पांडे से मुलाकात की।
आरती जायसवाल ने सरयू यमुना, टाटा-अमृतसर और कोटा-पटना एक्सप्रेस के ठहराव की मांग भी रखी। उन्होंने यात्रियों को हो रही असुविधाओं से एमएलसी को अवगत कराया। हरिओम पांडे ने रेल मंत्री व संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर जल्द कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।




