पटाखा कारोबारी के घर पुलिस की छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद—दो गिरफ्तार

बदलता स्वरूप
बलरामपुर। कोतवाली नगर पुलिस ने पटाखा कारोबार से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर पर छापेमारी की। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई के दौरान मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।
पुलिस ने इस मामले में सगीर पुत्र छोटकउ, निवासी चूड़ी मार्केट और रईस पुत्र अब्दुल लजीज, निवासी गोविंद बाग को गिरफ्तार किया है।
पुलिस द्वारा बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले में पुलिस यह भी जांच कर रही है कि विस्फोटक सामग्री कहां से लाई गई थी और इसे किस उद्देश्य से रखा गया था। बरामद सामग्री की प्रकृति और मात्रा की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच के बाद स्पष्ट होगी।
कोतवाली नगर पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पटाखा कारोबार से जुड़े अन्य लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

Related Articles

Back to top button