समाजवादी पार्टी की अंगूरी बाग सेक्टर बैठक 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लिया गया संकल्प

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। समाजवादी पार्टी महानगर के अंगूरी बाग सेक्टर में सेक्टर प्रभारी इमरान खान के संयोजन में बूथ प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता निर्वतमान महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने तथा संचालन महासचिव हामिद जाफर मीसम ने किया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे ‘पवन’ विशेष रूप से मौजूद रहे। पार्टी प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे ने सभी बूथ प्रभारियों से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को अधिक मजबूत और सक्रिय बनाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों एवं विचारों को मजबूती से रखें, अपने बूथ को मजबूत करें और प्रत्येक समर्थक मतदाता का मतदान कराना सुनिश्चित करें।
निर्वाचन महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने सभी बूथ प्रभारियों को अपने-अपने सहप्रभारियों के साथ पूरी एकजुटता, निष्ठा और समर्पण के साथ मेहनत करने का निर्देश दिया, ताकि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बन सके। महासचिव हामिद जाफर मीसम ने अंगूरी बाग सेक्टर प्रभारी इमरान खान को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से अभी से मैदान में डट जाने की अपील की।

इस अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता सत्यनारायण मौर्य, प्रवक्ता राकेश यादव, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद सोहेल, पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव बृजेश चौहान, महिला महानगर अध्यक्ष अपर्णा जायसवाल, सैफी अब्बास, शादाब खान, अब्दुल हाफीज, राजा भाई, राजा कुरैशी और मोहम्मद सैफ सहित बड़ी संख्या में बूथ प्रभारी, सहप्रभारी एवं सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button