ब्रेकिंग न्यूज़ | सुल्तानपुर

ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित ट्रक गुमटी में घुसा

ब्रेकिंग

ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित ट्रक गुमटी में घुसा, बाल-बाल बचे लोग
सुल्तानपुर। बगिया गांव से मुइली चौराहे के बीच फेराई का पुरवा रोड पर बुधवार को एक अनियंत्रित ट्रक अचानक ब्रेक फेल होने से सड़क किनारे स्थित गुमटी में जा घुसा। हादसे के दौरान आसपास मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जयसिंहपुर विवेक राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। गनीमत रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Related Articles

Back to top button