मंडल कार्यसमिति सत्यापन बैठक सम्पन्न

फतेहपुर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के दिशा-निर्देश पर जिले के मंडलों में बैठकें आयोजित हुई, जिसमें जिले से प्रवासी के रूप में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों द्वारा संगठनात्मक विषयों पर विमर्श किया गया, बैठकों की मानिटरिंग भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव द्वारा की गई, जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि उक्त बैठकें संगठन की सतत सकारात्मक प्रक्रिया है जो शीर्ष नेतृत्व द्वारा समय समय पर की जाती है, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि आज सभी मंडलों में मंडल कार्यसमिति बैठक आयोजित हुई, जिसमें पूर्व जिलाध्यक्षों सहित पार्टी पदाधिकारी मंडल प्रवासी के रूप में उपस्थित रह अपने दायित्वों का निर्वहन किया गया, वहीं जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव द्वारा हुसेनगंज, मंलवा, जहानाबाद में उपस्थित रह संगठनात्मक मजबूती प्रदान की गई, पूर्व जिलाध्यक्षों में प्रभुदत्त दीक्षित असोथर मंडल, आशीष मिश्रा बहुआ मंडल, दिनेश बाजपेई खखरेरू मंडल व प्रमोद द्विवेदी अमौली मंडल में प्रवासी के संगठनात्मक दायित्व में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button