डिप्टी सीएम केशव मौर्य से बबिता तिवारी की मुलाकात, इसौली की सियासत में बढ़ी हलचल

बदलता स्वरूप
सुल्तानपुर। 187 इसौली विधानसभा क्षेत्र की भाजपा की प्रबल दावेदार मानी जा रहीं भाजपा नेत्री बबिताअखिलेश तिवारी ने लखनऊ स्थित आवास पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान राज्यसभा सांसद संगीता यादव भी मौजूद रहीं।
मुलाकात के दौरान आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन के साथ ही इसौली विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। भाजपा नेत्री बबिता अखिलेश तिवारी ने उपमुख्यमंत्री से मिले मार्गदर्शन और स्नेह को कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा प्रदान करने वाला बताया।
बबिता अखिलेश तिवारी ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनहित के मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाने तथा आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर सार्थक संवाद हुआ है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के साथ संगठन को और मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रयास जारी रहेगा।
वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से हुई इस मुलाकात को इसौली विधानसभा की आगामी राजनीतिक तस्वीर के लिहाज से अहम माना जा रहा है। भाजपा की ओर से विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बबिता अखिलेश तिवारी की यह मुलाकात क्षेत्र की सियासत में चर्चा का विषय बनी हुई है।
राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं और अब सभी की निगाहें इसौली विधानसभा में भाजपा की आगामी रणनीति पर टिकी हैं।

Related Articles

Back to top button