जर्जर दीवार गिरने से नौ वर्षीय बच्ची की मौत

[19:28, 03/09/2026] +91 95655 41111: शिवपुर, बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के बेहड़ा गांव में गुरुवार तड़के जर्जर दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर नौ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
गांव निवासी सुमन देवी पत्नी लवकुश ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी नौ वर्षीय पुत्री मोहिनी गुरुवार सुबह करीब 4:30 बजे घर के पास लगे नल से शौच जाने के लिए पानी लेने गई थी इसी दौरान अचानक दीवार गिर गई और ज्योति मलबे के नीचे दब गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। परिजनों ने मामले में आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
[21:15, 03/09/2026] +91 95655 41111: तालाब में फिसलकर दो बच्चों की डूबने से मौत – गांव में मातम घर में कोहराम
नानपारा, बहराइच। नानपारा तहसील के रूपईडीहा थाना इलाके के ग्राम मकनपुर गांव में दोपहर तालाब किनारे खेलते दो बच्चे पैर फिसलने से बने तालाब में डूब गये जिससे दोनों की मौत हो गई। तहसीलदार विकास कुमार सहित गोताखोर और पुलिस बल की मौजूदगी में दोनों शव को पीएम हेतु भेजा जा रहा है।प्राप्त समाचार के अनुसार उक्त गांव के पास एक बड़ा तालाब है जहां गांव के तीन चार बच्चे खेल रहे थे अचानक दीपेंद्र सोनकर पुत्र अजय तथा संदीप पुत्र ननके वर्मा दोनो लगभग बारह वर्ष अचानक पैर फिसलने से तालाब में जा गिरे।ग्रामीणों को मामले की जानकारी होने पर खोज होने लगी जिसपर दीपेंद्र का शव मिला पुनः खोजबीन के बाद करीब छ बजे संदीप का शव मिला।शव मिलने के बाद गाँव में मातम छा गया और घर में कोहराम मच गया।लिखापढ़ी के बाद शव को पीएम हेतु भेजे जाने की सूचना है।


रिपोर्ट संदीप अग्रवाल



