सथरियांव नहर–बहुआ पुलिया पर जलभराव से हाहाकार

साढ़े तीन फीट पानी में डूबा मोहल्ला
अमित शरण बॉबी
बदलता स्वरूप फतेहपुर
फतेहपुर थाना राधा नगर के सथरियांव नहर बहुआ पुलिया के लोगों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि पीड़ित के मोहल्ले में अत्यधिक बरसात के कारण लगभग साढे तीन फीट पानी भरा है जिस मोहल्ले वासियों के घर में पानी भर गया है तथा रास्तों में पानी भरा हुआ है जिससे लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बच्चे जल भराव के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे हैं तथा घर पर कोई खाद्य सामग्री नहीं ला पा रहे हैं इससे अत्यंत विकट समस्या को देखते हुए आपसे आग्रह है कि उक्त जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए जिससे कि घरों का पानी और सड़क का पानी काम हो सके अन्यथा की स्थिति में कई गंभीर बीमारियों का भी सामना करना पड़ सकता है इस मौके पर दिनेश सिंह जवाहरलाल बुद्धू लाल पितांबर लाल श्रीकांत धीरू मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




