मिशन शक्ति 5.0: छात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक

बदलता स्वरूप
सुलतानपुर। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने केश कुमारी इंटर कॉलेज में छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, आत्मरक्षा एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक किया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता समाज के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, डायल 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एम्बुलेंस 108, सीएम हेल्पलाइन 181 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी।
उन्होंने सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल की सलाह देते हुए कहा कि अनजान लोगों से व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें और ऑनलाइन धोखाधड़ी या किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए प्रश्न पूछे, जिनका पुलिस अधीक्षक ने जवाब दिया। अंत में छात्राओं को मिशन शक्ति जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या, साइबर थाना प्रभारी, मिशन शक्ति टीम सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button