दिव्यांग रेल कर्मचारियों को मिली कस्टमाइज्ड स्कूटी की सौगात

लखनऊ मंडल के 23 दिव्यांग कर्मचारियों को महाप्रबंधक ने सौंपी स्कूटी की चाबीबदलता स्वरूप

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे ने कर्मचारी कल्याण की दिशा में एक और सराहनीय पहल करते हुए लखनऊ मंडल के 23 दिव्यांग रेल कर्मचारियों को कस्टमाइज्ड स्कूटी वितरित की। रेलवे कर्मचारी कल्याण निधि से स्वीकृत इन वाहनों का वितरण महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने रेलवे प्रेक्षागृह परिसर में आयोजित समारोह में किया।इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक लखनऊ गौरव अग्रवाल सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं यूनियन पदाधिकारी मौजूद रहे। कस्टमाइज्ड स्कूटी मिलने से दिव्यांग कर्मचारियों के लिए ड्यूटी पर आने-जाने और कार्यस्थल पर आवागमन में सुविधा होगी, जिससे उनका मनोबल भी बढ़ेगा। कर्मचारियों ने रेलवे प्रशासन के इस मानवीय एवं कल्याणकारी कदम के लिए आभार जताया।

Related Articles

Back to top button