अयोध्या में वायरल फीवर का प्रकोप काशिफ शेख चौधरी ने श्री राम अस्पताल में कराया स्वास्थ्य परीक्षण, डॉक्टर इंद्रभान विश्वकर्मा के इलाज से महसूस कर रहे हैं पूर्ण स्वास्थ्य लाभ

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। वर्तमान में मौसम में बदलाव के चलते वायरल फीवर के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसी क्रम में सुन्नी सोशल फोरम के मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष काशिफ शेख चौधरी की तबीयत अचानक खराब हो जाने के कारण उन्हें अयोध्या के श्री राम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।‌अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. इंद्रभान विश्वकर्मा के दिशा-निर्देशन और कुशल देखरेख में उनका इलाज किया गया। डॉ. विश्वकर्मा के बेहतरीन और प्रभावी इलाज के चलते अब वे पूरी तरह स्वस्थ महसूस कर रहे हैं। स्वास्थ्य लाभ मिलने के बाद काशिफ शेख चौधरी ने डॉ. इंद्रभान विश्वकर्मा और श्री राम अस्पताल की चिकित्सीय टीम का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने आम जनमानस से भी अपील की है कि वायरल फीवर के लक्षण दिखने पर तुरंत योग्य चिकित्सक से परामर्श लें और समय पर उचित उपचार कराएं।

Related Articles

Back to top button