विभा ब्यूटी सैलून की भव्य ग्रैंड ओपनिंग, 1499 व 1999 रुपये के विशेष पैकेज उपलब्ध

फतेहपुर। शहर में सौंदर्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नए प्रतिष्ठान के रूप में विभा ब्यूटी सैलून का शुभारंभ शुक्रवार को धूमधाम से हुआ। डोमिनोज बिल्डिंग के समीप तांबेश्वर मंदिर चौराहा स्थित सैलून का उद्घाटन संचालिका विभा यादव की बड़ी बहन प्रभा यादव पत्नी अनुज यादव, निवासी खंभापुर एमआरपी कॉलोनी ने फीता काटकर किया। इस दौरान सैलून संचालिका विभा यादव सहित परिवार के सदस्य, शुभचिंतक और स्टाफ मौजूद रहा।
ग्रैंड ओपनिंग के अवसर पर सैलून की ओर से ग्राहकों के लिए कई विशेष ऑफर भी रखे गए हैं। इनमें हेयर सर्विस पर विशेष ओपनिंग डिस्काउंट, फेशियल एवं स्किन ट्रीटमेंट पर विशेष मूल्य, मेकअप पैकेज पर एक्सक्लूसिव ऑफर तथा शुरुआती 50 ग्राहकों के लिए विशेष उपहार शामिल हैं।
संचालिका विभा यादव ने बताया कि सैलून में महिलाओं के लिए हेयर, स्किन, मेकअप और नेल आर्ट से जुड़ी विभिन्न सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए 1499 रुपये और 1999 रुपये के विशेष पैकेज भी उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर सेवा, आधुनिक सुविधाएं और उचित मूल्य पर सौंदर्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि सैलून में आधुनिक हेयर एवं स्किन सेवाओं के साथ मेकअप और नेल आर्ट की सुविधा भी दी जाएगी। ग्रैंड ओपनिंग के मौके पर लोगों ने सैलून संचालिका को शुभकामनाएं दीं और नए प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर नीलू यादव, गोधी यादव सहित अन्य लोग एवं सैलून का स्टाफ मौजूद रहा।




