युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, कार्रवाई न होने पर पीड़िता की मां पहुंची एसपी दफ्तर

फतेहपुर।
मलवा थाना क्षेत्र के शहजादा सराय निवासी एक महिला ने अपनी 18 वर्षीय पुत्री के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने और एक युवक द्वारा उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है।
पीड़ित मां ने पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक फतेहपुर को शिकायती पत्र देकर न्याय और सख्त दंडात्मक कार्रवाई की गुहार लगाई है। शिकायती पत्र के अनुसार, घटना 2 सितंबर 2026 की है। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि उत्तरी मुराइन टोला, फतेहपुर शहर निवासी एक व्यक्ति उनके गांव आया और उनकी पुत्री झांसे में लेकर और बहला-फुसलाकर भगा ले गया। आरोप है कि इस कार्य में सुमित के भाई ने भी उसका सहयोग किया। पीड़िता ने पुलिस पर सिर्फ गुमशुदगी दर्ज करने का आरोप लगाते हुए पीड़िता की मां ने बताया कि उन्होंने 3 सितंबर 2026 को थाना मलवां में लिखित सूचना दी थी, जिस पर पुलिस ने जीडी संख्या 037 के तहत केवल ‘गुमशुदगी’ दर्ज की और आरोपी का नाम दर्ज नहीं किया। उसका यह भी आप है कि उसका परिवार फोन पर धमकियां मिलने से भयभीत है।शिकायतकर्ता ने पत्र में आशंका जताई है कि आरोपी उनकी पुत्री की जान को नुकसान पहुंचा सकता है। आरोप के मुताबिक, आरोपी ने पीड़िता की भाभी के मोबाइल नंबर पर फोन कर कहा, मैं दिल्ली में हूं, मेरा जो बिगड़ना है आप बिगाड़ ले, मैं लड़की लेकर नहीं आऊंगा। वहीं एसपी से सख्त कार्रवाई की मांग उउठी है, स्थानीय थाने से उचित धाराओं में कार्रवाई न होने से आहत पीड़िता की मां ने 4 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक फतेहपुर को पत्र सौंपकर आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करने और लड़की की सकुशल बरामदगी हेतु कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।




