कांग्रेस पार्टी बांदा ने गांव गांव में जन चौपाल के माध्यम से किया जन संपर्क

जिला ब्यूरो चीफ सुशील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट बांदा,

बांदा। 03 सितम्बर 2026, को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री के निर्देश पर ग्राम पंचायतों डिंगवाही, रेउना में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में “चंदा चोरो, गद्दी छोड़ो” चौपाल बैठकों का आयोजन ग्राम पंचायतों के अध्यक्षों सहित पदाधिकारियों की मौजूदगी में किया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने ग्राम पंचायतों डिंगवाही, रेउना में चौपाल बैठकों में ग्राम पंचायत अध्यक्षों, पदाधिकारियों सहित ग्राम पंचायत वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि “अयोध्या में स्थित राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर अब चर्चा क्यों नहीं करती है भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार? लोगों को इंसाफ तब तक नहीं मिलेगा, जब तक मोदी-योगी जैसे विधर्मी, पाखंडी और चोरों के सरदार कुर्सी पर बैठे रहेंगे। आप खुद सोचिए कि आज ढाई महीने से ऊपर हो गए आखिर एक भी पापी चढ़ावा चोर को दंड क्यों नहीं मिला?
आखिर किसके कहने पर SIT ने अपनी फाइनल रिपोर्ट से ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा का नाम हटाकर इन चोरों को दूध का धुला घोषित कर दिया?
सबसे बड़ी बात ये कि अब इस घिनौने कुकर्म पर अब कहीं कोई चर्चा नहीं हो रही है। भाजपा को लग रहा है कि देश के लोग उनके इस कुर्कम को भूल चुके हैं, जबकि देश के लोगों को पता है कि इस डकैती में संघ-भाजपा और मोदी-योगी की चाल है। इसलिए ये लोग डकैतों को बचाने के लिए किसी भी हद तक गिर सकते हैं।
जनता समझ रही है कि जो लोग राम के नाम पर वोट मांगते हैं, जो लोग राम का नाम लेकर उन्माद और दंगा करवाते हैं, जो लोग रामनामी दुपट्टा ओढ़कर गाय कटवाने वाली कंपनियों से चंदा लेते हैं, वे लोग रामभक्तों की आस्था और भाव को कैसे समझ पाएंगे।”
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट ने चौपाल बैठकों में कहा कि “योगी-मोदी को ये बात नोट कर लेना चाहिए कि इस देश की जनता बेवकूफ नहीं है, वो सच जानती है कि किस तरह से मोदी से लेकर योगी की सरकार जांच के नाम पर बड़े डकैतों को बचाने का काम कर रही है। किस तरह से सरकार चंपत जैसे अधर्मी चोरों को सुरक्षा दे रही है। इन लोगों से इंसाफ की उम्मीद कोई कैसे कर सकता है?
राम के नाम पर राजनीति की फसल काटने वाले ये बेशरम और मक्कार लोग इस देश के 120 करोड़ लोगों को बेवकूफ समझते हैं, ये लोग सोचते हैं कि जांच के नाम पर कुछ भी लीपापोती करके फिर से रामनामी झंडे के पीछे छिप जाएंगे तो बता दे रहा हूं कि आने वाले किसी चुनाव में धर्म के नाम पर भाजपा का कोई प्रत्याशी वोट मांगता दिख गया, संघ का कोई चिरकुट चिकनी-चुपड़ी बातें करता दिख गया तो लोगों द्वारा उसका स्वागत उस स्थान से भगाकर होगा क्योंकि जो राम का नहीं, वो किसी काम का नहीं। जो राम का धन लूट सकते हैं, उन मक्कारों और पापियों पर कोई भला क्यों विश्वास करेगा?
इस बात को देश का बच्चा-बच्चा जानता है कि इस देश में इतनी बड़ी लूट वो भी रामलला के दरबार में बिना योगी-मोदी और संघ के मिली भगत के, बिना दोनों गुजरातियों के संरक्षण के संभव नहीं है।
अगर इन सबका आशीर्वाद चंपत चोर पर न रहा होता तो अब तक सारे चोर कब का पकड़ गये होते।
मगर अब तो इनको बचाने का खेल चल रहा है। हैरानी की बात ये है कि आज तमाम संघियों-भाजपाईयों ने राम को छोड़कर योगी मोदी को अपना आराध्य बना लिया है। ये लोग सच्चाई जानने के बाद भी सरकार और डकैतों का बचाव कर रहे हैं।
तो याद रखना संघियो- भाजपाईयो तुम्हारी सरकार है, इसलिए हर कुकर्म करके भले ही संघी कोर्ट- कानून और पुलिस से बच जाओ। मगर राम जी के आगे तुम्हारा कोई बस नहीं चलेगा। तुम्हें पाई-पाई का हिसाब देना पड़ेगा। धर्म का चोला पहनकर जितना पाप कर रहे हो, सारे पापों का प्रायश्चित यहीं करके जाना पड़ेगा।
प्रभु राम का चढ़ावा खाने वाले सारे चोर एक-एक करके सड़-सड़ कर, छटपटा-छटपटा कर, चिल्ला-चिल्लाकर इस दुनिया से जाएंगे, ईश्वर इन्हें ऐसी सजा देंगे कि इनकी कई पीढ़ियां याद रखेंगी कि राम का धन खाने वालों के साथ क्या होता है। राम जी के दरबार में देर भले है, मगर अंधेर नहीं।
एक बात और कि अगर भाजपाईयों और संघियों को लग रहा है कि देश की जनता इस कुकर्म को भूल चुकी है तो अगले चुनाव का इंतजार करो, जो राम का नहीं, वो किसी काम का नहीं।”

ग्राम पंचायतों में “चंदा चोरो, गद्दी छोड़ो” चौपाल बैठकों में जिला महासचिव कालीचरण निगम, लालबाबू राजपूत सहित ग्राम पंचायत डिंगवाही में ग्राम अध्यक्ष संतोष सिंह राजपूत, ब्लॉक अध्यक्ष बड़ोखर खुर्द जयकरन राजपूत, रामविशाल, रामराज, रवि सोनी, कुन्दन सिंह, अरविन्द कुमार, हरिओम राजपूत आदि, ग्राम पंचायत रेउना में ग्राम अध्यक्ष हरिओम तिवारी, रामबली पाठक, सुरेश बाबू साहू, तेज सिंह, शफीक, इरफान, मदन यादव आदि सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
सभी ग्राम पंचायत वासियों ने ग्राम पंचायतों की विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया।

Related Articles

Back to top button