शिक्षक दिवस के अवसर पर पूर्व मंत्री विशंभर प्रसाद निषाद ने बंद स्कूलों के बाहर लगाई जन चौपाल

चौपाल में क्षेत्रीय लोगो की परेशानियों को सुन सम्बन्धित विभाग से तत्काल निस्तारण किए जाने की बात की।

बांदा 06 सितम्बत 2026

शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देश पर प्रदेश में बंद किए गए हजारों प्राथमिक विद्यालयों के विरोध में आज तिंदवारी विधानसभा के ग्राम रामपुर के उजागर डेरा व जसपुरा गांव के नया डेरा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव / पूर्व कैबिनेट मंत्री विशंभर प्रसाद निषाद जी ने दोनों बंद प्राथमिक विद्यालय के बाहर चौपाल लगाकर गांवों के पढ़ने वाले बच्चों व उनके अभिभावकों के साथ अपना विरोध दर्ज कराया !! और शासन प्रशासन से मांग किया कि जल्द से जल्द बंद स्कूलों को सरकार खोले जिससे गरीब बच्चों को शिक्षा मिल सके !! दोनों स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों ने बताया कि हमारे छोट छोटे बच्चे पढ़ने के लिए 05 /05 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है जिससे पैसा भी खर्च होता है हम लोगों में बच्चों की सुरक्षा के प्रति चिंता बनी रहती है!
इसलिए हमारे गांवों के बंद स्कूलों को खोला जाए यही हमारी प्रदेश की योगी सरकार से मांग है!!
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पुष्पेंद्र सिंह चुनाले; संतराम वाल्मीकि; भारत पाल; सभाजीत यादव; मान सिंह;(उजागरा डेरा) सहित सैकड़ों लोग रहे !!

जिला ब्यूरो चीफ सुशील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट बांदा से,

Related Articles

Back to top button