नानपारा का आउट डोर अब होगा “अतिक्रमण मुक्त”

मंगल को सब्जी मंडी होगी वैध – उपजिलाधिकारी एक्शन मोड में

बदलता स्वरूप
नानपारा, बहराइच। आज यानी मंगलवार को नानपारा का आउट डोर कहे जाने वाला मार्ग अब अतिक्रमण मुक्त होने के अंतिम चरण में है। उपजिलाधिकारी प्रकाश सिंह द्वारा बीते एक माह से अवैध रूप से संचालित सब्जी मंडी पर किए गए होमवर्क के बाद अंततः पत्रकार की एक साल से ताबड़तोड़ खबर पर मुहर लगाते हुए सब्जी आढ़तियों को शिफ्टिंग की अंतिम समय सीमा मंगलवार तय करते हुए मंडी सचिव सचिन कुमार को आदेश दिया कि अनधिकृत रूप से मिहिपुरवा रोड स्थित सब्जी मंडी नहीं संचालित होने पाए साथ ही इसमें किसी प्रकार की कोई बाधा पैदा करे तो उसके विरुद्ध विधि सम्मत कार्यवाही करें।फिलहाल मामले को लेकर उन डेढ़ दर्जन एलॉटेड दुकानदारों के चेहरे खिले हुए हैं जो दुकान का पच्चीस साल से किराया भी दे रहे थे और अवैध मंडी में अलग से आर्थिक दोहन का शिकार भी हो रहे थे।वही दूसरी ओर तमाम सब्जी किसानों ने बताया कि मंडी में जाने से आढ़तियों द्वारा मनमाना दाम उपज का अब नहीं लगेगा इससे उपज की असली कीमत भी मिलेगी।सभी ने उपजिलाधिकारी श्री सिंह के प्रयास की सराहना की।बताते चले सूबे के मुखिया योगी जी का अतिक्रमण और अवैध कार्यों पर सीधा जीरो टॉलरेंस रहा है लेकिन दुधारू गाय बनी उक्त सब्जी मंडी को हटाने की जहमत पच्चीस साल में किसी ने नहीं की।इस मामले में तेज तर्रार जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के भी संज्ञान और सुपरविजन से यह कार्य अब अपने अंतिम चरण में है।समाचार प्रेषण तक मंडी सचिव के नेतृत्व में सभी अतिरिक्त दुकानदारों को जिसमें करीब आठ लोग बताए जा रहे हैं को खाली जगह का आवंटन किया जा रहा है।मंडी समिति परिसर में मौजूद फल आढ़तियों ने पत्रकार के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि अब यहां खरीददार सब्जी के साथ फल आदि भी अपने हिसाब से ले जाया करेगा जिससे हमारा कारोबार भी बढ़ेगा।

Related Articles

Back to top button