शराब सेल्समैन से लूट का खुलासा, मुठभेड़ में बदमाश घायल

19,500 रुपये, तमंचा-कारतूस और बिना नंबर की स्प्लेंडर बरामद
बदलता स्वरूप
गोण्डा। कोतवाली नगर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने शराब दुकान के सेल्समैन से हुई करीब 70 हजार रुपये की लूट का खुलासा करते हुए मुठभेड़ में शातिर बदमाश यश प्रताप सिंह निवासी ऐली परसौली, उमरीबेगमगंज को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी।
पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा व एक जिंदा कारतूस, 19,500 रुपये नकद और बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने 4 सितंबर को रूद्रपुर विशेन स्थित कंपोजिट शराब की दुकान के सेल्समैन से अपने साथियों के साथ लूट करना स्वीकार किया। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।




