सेवा संकल्प अभियान 2026 को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई

बदलता स्वरूप
गोण्डा। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर सोमवार को ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला के मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद गंगवार रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के भाव से प्रेरणा लेकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
ठाकुर प्रसाद गंगवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री के रूप में 13 वर्ष तथा प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष तक जिस सेवा और समर्पण की भावना के साथ देश की सेवा की है, उससे प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता भाव से निरंतर कार्य करते हुए प्रदेश में तीसरी बार योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ जुटना होगा।
कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मूलमंत्र के साथ देश को आगे बढ़ाया है और स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया है।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के लिए कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंप दिए गए हैं। कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा अभियान के संयोजक एवं जिला महामंत्री रंजीत बाबा ने प्रस्तुत की। संचालन जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अभिषेक सिंह अंकित ने किया।
अभियान के सहसंयोजक कर्नलगंज विधायक अजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अभिषेक सिंह अंकित, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बीना राय तथा दीपक गुप्ता सहित पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
पार्टी के मीडिया प्रभारी विवेक मणि श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यशाला में विधायक मनकापुर रमापति शास्त्री, विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय, विधायक प्रभात वर्मा, विधायक विनय द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी, प्रदेश सदस्य पुष्कर मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि रमाशंकर तिवारी, के.के. श्रीवास्तव, जिला महामंत्री विष्णु प्रताप नारायण सिंह, राकेश तिवारी, राजीव रस्तोगी, अभिमन्यु सिंह, प्रमोद आर्य, विशाल अग्रवाल, शशांक मिश्रा, त्रियुगी नारायण शुक्ला, आशीष त्रिपाठी, जनार्दन प्रसाद, जितेंद्र पाण्डेय सहित सम्मानित जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button