मिशन शक्ति की माध्यम से महिलाओं को दी गई जानकारी

गोंडा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी योगेंद्र सिंह के नेतृत्व मे जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों जैसे-छेड़छाड़ शोषण, दहेज उत्पीड़न, बाल अपराध, एसिड अटैक इत्यादि की रोकथाम एवं बालिकाओं को विद्यालय में प्रवेश दिलाने के संबंध में प्रेरित कर जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत,व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु थाना प्रभारी महोदय श्री शमशेर बहादुर सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति / एंटीरोमियो टीम कोतवाली देहात के ग्राम भूलभुलीया चंदवतपुर में महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान पांच के द्वितीय चरण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई एवं उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया तथा घरेलू हिंसा संबंधी अपराधों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई महिलाओं बच्चियों को प्रत्येक थाने पर स्थापित किए जा रहे ” मिशन शक्ति केंद्र के बारे में जानकारी दी गई।




