जन समस्याओं पर सपा ने तरबगंज में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

बदलता स्वरूप
गोण्डा। समाजवादी पार्टी के विधान सभा क्षेत्र तरबगंज के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रामभजन चौबे के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। धरने में सपा नेताओं ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार के जन विरोधी व दमनकारी नीतियों की आलोचना करते हुए प्रदेश सरकार को को कटघरे में खड़ा किया और प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित आठ सूत्रीय मांगपत्र उप जिलाधिकारी को सौंपा।
मांगपत्र में चीनी के दामों में अचानक की गई बीस पच्चीस रुपये किलो की बढ़ोतरी वापस लेने और किसानों को गन्ने का दाम छह सौ रुपये कुंतल निर्धारित करने व पन्द्रह दिनों में भुगतान करने एवं अयोध्या में श्री राम मंदिर में की गई चंदा चोरी के प्रकरण में श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है। मांग पत्र में तहसील क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए लिए निगरानी समिति बनाकर प्रतिमाह बैठक करने, ध्वस्त बिजली व्यवस्था में सुधारने शिक्षा का वातावरण बनाने व बाढ ग्रस्त क्षेत्रों में पारदर्शी ढंग से राहत कार्यक्रम चलाने की मांग दुहराई गई है।
धरना प्रदर्शन का नेतृत्व सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रत्याशी रामभजन चौबे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के टी तिवारी, पूर्व उपाध्यक्ष विजय सिंह टिंटू, विवेक सिंह बाबा व जिला उपाध्यक्ष दिनेश यादव ने किया।
इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज चौबे,साधना सिंह, सोनू ओझा, साहब राम यादव, सोनू यादव,धर्म सिंह, बृजेश मिश्रा, रमेश तिवारी, गुड्डू सिंह चौसेला, सब्बू यादव, हृदय राम यादव, पिंटू तिवारी, रमेश यादव एवं राम बाबू यादव आदि प्रमुख नेता व पार्टी समर्थक कार्यकर्ता शामिल रहे।





