109 पुड़ियों में 302 ग्राम गांजा बरामद, बाराबंकी का आरोपी गिरफ्तार

बदलता स्वरूप
गोण्डा। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चुंगी नाका के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 109 पैकेटों में 302 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दीपक कुमार 44 वर्ष पुत्र ईश्वरदीन, निवासी सैदलपुर, थाना सफदरगंज, जनपद बाराबंकी के रूप में हुई। मामले में थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 0828/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विभव तिवारी, कांस्टेबल पंकज कुमार एवं कांस्टेबल अनिल यादव शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button