जलभराव व बंद रास्ते से ग्रामीण परेशान, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर।
जनपद के चौधरीपुर (वार्ड नं. 8, झाऊपुर नगर पालिका) के निवासियों ने जलभराव और आवागमन बाधित होने की समस्या को लेकर जिलाधिकारी को आवेदन पत्र सौंपा है।
ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम अतरहा के पास नाले में पक्का बंधा होने के कारण फतेहपुर नगर पालिका के नाले का पानी उनके गाँव में भर रहा है। पानी के लगातार फैलाव से क्षेत्र की सारी फसलें जलमग्न होकर पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। इसके साथ ही, रेलवे द्वारा आम रास्ते को बंद कर दिए जाने से लोगों का आवागमन पूरी तरह ठप्प हो गया है, जिससे दैनिक जीवन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
पीड़ित लोगों में अनिल कुमार, होरी लाल, पवन कुमार, राममिलन, विनोद, चंद्रपाल, प्रेमा, सुनीता, गीता देवी, रन्नो, गौरी देवी आदि ने जिलाधिकारी से मांग की है कि अतरहा का बंधा कटवाया जाए और रेलवे से वार्ता कर बंद आम रास्ते को खुलवाया जाए ताकि उन्हें इस गंभीर समस्या से राहत मिल सके।

Related Articles

Back to top button