बड़ी खबर | अयोध्या धाम से मुख्यमंत्री योगी का बड़ा संदेश

रघुनंदन राघव रामलला की जय!
अयोध्या धाम पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रामलला और हनुमानगढ़ी में किया दर्शन-पूजन
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज श्री अयोध्या धाम पहुंचकर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री रामलला के दर्शन-पूजन किए। मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।
इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री अयोध्या धाम स्थित प्रसिद्ध श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने बजरंगबली के चरणों में शीश नवाकर प्रदेशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने कहा—
मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्।
वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये।।“»
आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों के मानदेय में बड़ी बढ़ोतरी
इसी दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं के मानदेय को लेकर भी बड़ा ऐलान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को पहले ₹3,000 प्रतिमाह मानदेय मिलता था, जिसे बढ़ाकर ₹8,000 किया गया। अब इसे बढ़ाकर ₹12,000 प्रतिमाह किया जाएगा।
वहीं, आंगनवाड़ी सहायिकाओं का मानदेय पहले ₹1,500 था, जिसे बढ़ाकर ₹4,000 किया गया। अब इसे बढ़ाकर ₹6,000 प्रतिमाह करने की तैयारी है।
मुख्यमंत्री के इस ऐलान से आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं में खुशी की लहर है।
अयोध्या से बड़ी खबर
एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन कर प्रदेश के कल्याण की कामना की, तो वहीं दूसरी ओर आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी का बड़ा संदेश देकर सरकार की प्राथमिकताओं को भी सामने रखा।
अयोध्या धाम से यह रही बड़ी खबर।
मंडल व्यूरो चीफ अयोध्या उत्तर प्रदेश अनिल जायसवाल




