प्रेरणा पार्क में गूंजा योग का संदेश, विशेष योग शिविर में उमड़ा उत्साह

गोण्डा। प्रेरणा पार्क, आवास विकास कॉलोनी में रविवार को एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और योग, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया।
योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। साथ ही नियमित योगाभ्यास के माध्यम से शरीर को स्वस्थ, मन को शांत एवं जीवनशैली को संतुलित रखने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
शिविर के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। युवाओं महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर योगाभ्यास में भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना तथा इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से अधिक स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ सकता है। शिविर के अंत में सभी प्रतिभागियों से नियमित रूप से योग करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया गया।
शिविर में अश्विनी, शिव पूजन,मनोज शुक्ला,विजय श्रीवास्तव, डॉ टी पी जयसवाल, डॉ एस पी वर्मा,मनीष दुबे, अजय, महेश, संतोष, पवन, अमित, प्रदीप, सचिन,प्रिंस, शमीम खान,रश्मि टण्डन,आभा, प्रमिला,मनीषा,कांति,जया, ललिता देवी,सुधा श्रीवास्तव,तरु सहित अन्य ज़न मौजूद रहे।




