पगली और पागल का इक्कीस को होगा धमाल – काशी की तर्ज पर “महाआरती”

शुरू हो गया “गणपति”दरबार
सीमा एम
नानपारा, बहराइच। नगर नानपारा और आसपास इलाकों में आज से गणपति दरबार का भव्य दरबार के साथ विधि विधान से पूजन शुरू हो गया।देर रात पंडालो पर गाजे बाजे के साथ प्रतिमाओं के पहुंचने का सिलसिला चलता रहा।नगर में स्टेशन रोड,नई बस्ती,पुरानी बाजार,पटेल नगर सहित आसपास के इलाके गणपति बप्पा मोरया के नारों और भजनों से गुंजायमान हो गए।बताते चले कजरी तीज,सोमवार और गणेश चतुर्थी तीनों का संगम कई दशकों बाद एक साथ देखने को मिला जो त्योहारिक के साथ व्यावहारिक रूप में भी बहुत शुभ माना जा रहा है।फिलहाल त्योहारी सीजन शुरू होने से चारों तरफ हर्षोल्लास का माहौल दिखाई दे रहा है।
विशेष आकर्षण – श्री गणेश पूजा नवयुवक समिति स्टेशन रोड द्वारा इस बार पागल व पगली यानी अंशु गोस्वामी तथा ज्योति गोस्वामी के भजनों से इक्कीस सितंबर की सांझ समा बांधने की पूरी योजना तैयार कर ली गई है साथ ही काशी की तर्ज पर महाआरती का अदभुद दृश्य वही के पंडितों द्वारा किए जाने की योजना पर अमल शुरू हो गया है जो इसबार आयोजन को ऐतिहासिक के साथ यादगार भी बनाएगा।फिलहाल नगर सहित आसपास इलाकों में साफ सफाई के लिए संबंधित विभाग पालिका टीम तैयार है तो वही दूसरी ओर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सर्किल के दोनों हेड उपजिलाधिकारी प्रकाश सिंह तथा सी ओ चित्रांशु गौतम एक एक बिंदु पर होमवर्क करते नजर आ रहे हैं।तहसीलदार विकास कुमार,नायब तहसीलदार मथुरा प्रसाद,कोतवाल गुरुसेन सिंह सहित इलाकाई थानों को एलर्ट मोड पर रखा गया है।
विसर्जन की तैयारी – विभिन्न घाटों पर रोशनी,संपर्क मार्गों के दुरुस्तीकरण के योगी जी के आदेशों के क्रम में ब्लॉक और संबंधित लोगों को निर्देश दिए जाने की सूचना है जिसमें किसी भी प्रकार की हीलाहवाली संबंधितों पर भारी पड़ सकती है साथ ही ड्रोन,सीसीटीवी, और अभिसूचना इकाइयां सभी सुरक्षा के मद्देनजर एलर्ट मोड में तंत्रीय व्यवस्था के तहत इस दौरान दिखाई देंगे।



