सगरा तालाब में मिला युवती का शव

गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र में स्थित सगरा तालाब में एक 19 वर्षीय युवती का शव सोमवार के दिन तैरता हुआ मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी को होते ही मौके पर पहुंच गए। शव को देखने वाले की भारी भीड़ सगरा तालाब के पास पहुंच गई। खोता खोर और आसपास के लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। युवती की पहचान नहीं हो सकी है। युवती की मौत पानी में डूबने की वजह से हुई है।उस के शरीर पर बाहरी को भी चोट का निशान नहीं मिला है। पता नहीं चल सका कि युवती कहा कि रहने वाली है।पुलिस शव को।पहचान कराने का प्रयास कर रही है। शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है ।72 घंटे के बाद उस के शव का पोस्ट मार्टम कराया जाएगा ।

Related Articles

Back to top button