गोसाईगंज नगर पंचायत की सभासद आरती जयसवाल बनी सभासद एसो0 लखनऊ के संगठन मे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

दिनेश कुमार जायसवाल
गोशाईगंज, अयोध्या। उप्र0 सभासद एसोसिएशन नगरीय निकाय लखनऊ के संगठन मे अयोध्या जनपद के गोसाईगंज नगर पंचायत की सभासद एवं जय बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति रजि0 की अध्यक्ष आरती जयसवाल को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पद पर नियुक्त किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर प्रदेशाध्यक्ष अरशद उल्लाह ने सभासद श्रीमती जायसवाल के मनोनयन की घोषणा की है। इस नई जिम्मेदारी से सभासद श्रीमती जायसवाल के समर्थकों में खुशी की लहर व्याप्त है। उनका कहना है कि सभासद श्रीमती जायसवाल को संगठन में मिली नई जिम्मेदारी क्षेत्र के लिए गौरव एवं गर्व की बात है, वे हमेशा जनता के हित मे सक्रिय रहती हैं।शउनके इस मनोनयन पऱ वर्तमान एवं कई पूर्व सभासदों सहित सहित जय बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति के संरक्षक व समाजसेवी जगदीश कुमार जायसवाल,कोषाध्यक्ष-अनंत लाल सोनी,मंत्री-श्रीप्रकाश जायसवाल,समिति के सदस्य एवं बजरंग समिति के अध्यक्ष अशोक मोदनवाल,सदस्य-विजय कुमार वर्मा,सुमित सोनी,तुलसीराम वर्मा,मो0 असहाब,पूर्व विस0 प्रत्याशी रामसागर वर्मा,हनुमान गुप्ता, पूर्व सभासद प्रतिनिधि अशोक कुमार चौरसिया सहित अन्य ने अपनी शुभ कामनाएं दी है तथा आवास पर भी बधाई देने वालो का तांता लगा है। इस अवसर पर सभासद श्रीमती जायसवाल ने कहा कि संगठन ने उन पऱ विश्वास करके जो जिम्मेदारी सौपी है उसे वे पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगी।

Related Articles

Back to top button