शराब के नशे में तमंचा लेकर घूमने का आरोप, युवक पर मारपीट की तहरीर

जिला ब्यूरो चीफ सुशील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
पैलानी/बांदा। थाना पैलानी क्षेत्र के ग्राम सिंधन कलां निवासी अतुल सिंह बैस पुत्र रामप्यारे पर शराब के नशे में तमंचा लेकर घूमने और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि 14 सितंबर 2026 को अतुल सिंह ने गांव निवासी सीताराम विश्वकर्मा पुत्र रामचंद्र के साथ मारपीट की, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया।
पीड़ित पक्ष की ओर से घटना को लेकर थाना पैलानी में 14 सितंबर को तहरीर दी गई है। तहरीर में आरोपी पर शराब के नशे में खुलेआम तमंचा लेकर घूमने तथा मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।
पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।




