प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों की सेवा यात्रा पर होंगे नुक्कड़ नाट्य मंचन*

गोण्डा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के तहत विशेष नुक्कड़ नाट्य मंचनों का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की सेवा यात्रा, जनकल्याण के लिए किए गए प्रयासों तथा शासन के माध्यम से देश में आए बदलावों को संवाद, अभिनय, संगीत और प्रभावशाली मंचन के जरिए प्रस्तुत किया जाएगा।जिला भाजपा के जिलाध्यक्ष इक़बाल बहादुर तिवारी के जानकारी के अनुसार, जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग तिथियों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन प्रस्तावित है। कार्यक्रम के तहत 20 से 23 सितंबर तक मेहनौन विधानसभा, 24 से 27 सितंबर तक गोण्डा विधानसभा, 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक कटरा बाजार विधानसभा, 2 से 5 अक्टूबर तक कर्नलगंज विधानसभा, 6 से 9 अक्टूबर तक तरबगंज विधानसभा तथा 10 से 13 अक्टूबर तक मनकापुर विधानसभा क्षेत्र में मंचन किया जाएगा। इसके बाद 14 से 17 अक्टूबर तक गोण्डा जनपद में विशेष एवं भव्य नाट्य प्रस्तुति आयोजित की जाएगी।अभियान के अंतर्गत स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों, सामुदायिक केंद्रों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी नुक्कड़ नाट्य मंचनों के माध्यम से जनसंपर्क स्थापित करने की योजना है।जिला मीडिया प्रभारी विवेक मणि श्रीवास्तव ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से कला और नाट्य के जरिए सेवा, सुशासन, अंत्योदय और राष्ट्र निर्माण से जुड़े संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।




