शॉर्ट सर्किट से थोक सब्जी मंडी में लगी आग, दस लाख का सामान राख

बारिश से आग पर काबू, फल मंडी तक पहुंचने से बची बड़ी घटना

नानपारा। मंडी समिति परिसर स्थित थोक सब्जी मंडी में बुधवार रात शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से करीब दस लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। अग्निकांड स्थल पर खड़े एक ट्रैक्टर का पिछला पहिया भी जल गया।बताया गया कि सुबह करीब चार बजे मंडी खुलने पर लोगों को आग लगने की जानकारी हुई। रात में हुई बारिश के कारण आग ज्यादा फैल नहीं सकी। यदि बारिश न होती तो आग फल मंडी को भी अपनी चपेट में ले सकती थी। सूचना मिलने पर संबंधित लोगों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।नानपारा से सीमा एम की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button