लखनऊ न्यूज़ बुलेटिन

लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर कर्मचारी परिवाद निस्तारण कैम्प का आयोजन
बदलता स्वरूप
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के निर्देशन में लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर ‘कर्मचारी परिवाद निस्तारण कैम्प’ का आयोजन किया गया।
कैम्प के दौरान कर्मचारियों से कुल 15 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें से 12 परिवादों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा बाकि 03 परिवादो की निस्तारण की त्वरित प्रक्रिया की गयी है। आयोजित कैम्प में मण्डल कार्मिक अधिकारी प्रमोद कुमार भारती, हित निरीक्षक मनीष कुमार, राजकुमार एवं विजय कुमार, कार्याधी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
मण्डल प्रशासन द्वारा कर्मचारियों के कल्याण एवं उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु इस प्रकार के कैम्पों का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है।




