बहराइच न्यूज़ बुलेटिन

दीवार गिरने से एक महिला की मौत

बदलता स्वरूप
कैसरगंज, बहराइच। भारी बारिश की वजह से शुक्रवार की रात कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम देवलखा में एक फूस के कच्चे मकान की दिवार गिर गई जिसमें ननकई पत्नी कुंतलाल उम्र 52 वर्ष निवासी देवलखा की दबकर मौत हो गई। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया ग्रामीण ने बड़ी मुश्किल से महिला को निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो मौत हो चुकी थी।स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी ।लेखपाल पवन चौहान ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर घटना का जायजा लिया तथा इसकी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजा।

एमडी परीक्षा में डा. रियाज को प्रदेश में मिला पहला स्थान

उप मुख्यमंत्री ने लखनऊ में किया सम्मानित

बदलता स्वरूप
बहराइच। जिले के डा. रियाज ने तीन साल पढ़ाई कर एमडी की पढ़ाई कर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। जिस पर लखनऊ में उन्हें उप मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।
फखरपुर के टेड़वा महंत के सेमरी निवासी डा. रियाज अहमद एमबीबीएस चिकित्सक हैं। उन्होंने तीन वर्ष एमडी की पढ़ाई की। परीक्षा परिणाम आने पर उन्हें पूरे प्रदेश में पहला स्थान मिला है। जिस पर 23 सितंबर को उन्हें लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सम्मानित किया। इसको लेकर परिवारजन के साथ चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों में हर्ष है। मालूम हो कि चिकित्सक ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव से प्राप्त की। इसके बाद चौधरी सियाराम इंटर कालेज फखरपुर से शिक्षा ग्रहण कर किसान पीजी कालेज से स्नातक की। आगे की पढ़ाई उन्होंने गुरु गोरखनाथ आयुष महाविद्यालय से संबद्ध राजकीय तकमील उत्तिम यूनानी मेडिकल कालेज से एमडी परीक्षा उत्तीर्ण की है।

संविदा एएनएम कर्मियों ने सीएमओ को सौपा ज्ञापन

बदलता स्वरूप
बहराइच। वेतन वृद्धि, स्थायीकरण व स्थानांतरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अन्तर्गत संविदा एएनएम कर्मियों ने सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया तथा अपनी विभिन्न मागों को लेकर सीएमओ संजय शर्मा को ज्ञापन सौपा। शनिवार को सीएचसी में कार्यरत सभी संविदा एएनएम कर्मियों ने कार्य अनुभव के आधार पर नियमित कर राज्य कर्मी का दर्जा, ओवर ऐज एएनएम पद के लिए आयु सीमा में छूट, समान कार्य समान वेतन लागू करने, कैशलेश चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने,गृह जनपद में स्थानांतरण करने आदि मांग को लेकर प्रदर्शन किया तथा अपनी मागों को लेकर सीएमओ को ज्ञापन सौपा। इस मौके पर दीक्षा कमल, नीति, रीना, अर्चना, अपूर्वा कुमारी, शालिनी, मनीता, राजकुमारी, सर्वेश कुमारी, पुष्पा, स्वाति सैनी, चाँदनी यादव, सविता, सीमा, सोनी, ममता, रेनू वर्मा, चाँदनी सहित तमाम संविदा एएनएम मौजूद रहीं।

Related Articles

Back to top button