रुपईडीह ब्लॉक अध्यक्ष बने मनोज तिवारीजिला अध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्ष का हुआ गठन

ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से
गोण्डा। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से गोण्डा जिले में संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। जिला व ब्लॉक स्तर पर पदाधिकारियों की घोषणा के बाद संगठन से जुड़े कोटेदारों में उत्साह है। दयाशंकर शुक्ला को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं रुपईडीह ब्लॉक अध्यक्ष पद पर मनोज कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष पद पर अनिल तिवारी और महामंत्री पद पर प्रभास तिवारी को दायित्व दिया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर कोटेदारों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। संगठन की दूसरी सूची में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदों पर भी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पदाधिकारियों ने कहा कि उचित दर विक्रेताओं की समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाने और उनके हितों के लिए संगठित होकर कार्य किया जाएगा। साथ ही राशन विक्रेताओं की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रवण शुक्ला, विकास मिश्रा, उदयभान पांडे , विकास सिंह ,शिवपाल तिवारी, बाबूलाल तिवारी, दिनेश पांडेय, दददू पांडेय, संदीप शुक्ला, बच्चा राम तिवारी, दीपक, सुरेश कुमार गोस्वामी, उमाशंकर दूबे, सुजीत कुमार, हसमत अली, मुकेश दूबे सहित बड़ी संख्या में कोटेदार मौजूद रहे।




