भगत सिंह जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में रईस अहमद ने शहीद-ए-आजम के विचारों को किया याद

बदलता स्वरूप गोंडा। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर मोहन यादव द्वारा आयोजित कार्यक्रम का आयोजन कुक नगर आजाद नगर चौराहे पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रईस अहमद ने शिरकत की और उपस्थित लोगों को संबोधित किया।अपने संबोधन में रईस अहमद ने भगत सिंह के जीवन, संघर्ष और देश की आजादी के लिए उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि भगत सिंह ने युवाओं में देशभक्ति, साहस और राष्ट्रहित की भावना जगाने का कार्य किया। उनके विचार और त्याग आज भी युवाओं के लिए प्रेरणादायी हैं।उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह का जीवन हमें अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने, देश और समाज के हित में कार्य करने तथा अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर आयोजक मोहन यादव सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, युवा एवं अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को भगत सिंह के जीवन और उनके विचारों से परिचित कराना तथा उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संदेश देना रहा।




