सुल्तानपुर की घायल बी.फार्मा छात्रा की मदद को आगे आए अखिलेश यादव, पीड़िता के परिवार को सौंपे एक लाख रुपये

अभयनन्द संवाददाता सुल्तानपुर
सुल्तानपुर। कलेक्ट्रेट गेट के निकट तिकोनिया पार्क के पास 23 सितंबर 2026 को बी.फार्मा की छात्रा को चार पहिया वाहन से कुचलने के प्रयास की घटना के बाद छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसका इलाज लखनऊ स्थित अपोलो अस्पताल में चल रहा है।घटना की जानकारी मिलने पर इसौली विधायक ताहिर खान ने अस्पताल पहुंचकर घायल छात्रा का हालचाल जाना और उसके इलाज की स्थिति की जानकारी ली। विधायक के अनुरोध पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद के लिए एक लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की।सोमवार को लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में विधायक ताहिर खान ने अखिलेश यादव की ओर से एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता पीड़िता के भाई को सौंपी। इस दौरान इसौली विधानसभा अध्यक्ष स्वामीनाथ यादव, जिला सचिव डॉ. सुरेश यादव, विधानसभा कोषाध्यक्ष केशव राम यादव, जितेंद्र यादव खारा, बाबा बीडीसी धाराएं, पूर्व प्रधान रामपुर महताब, अनुराग यादव, नीरज यादव सहित कई समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।परिजनों के अनुसार घायल छात्रा का उपचार अभी लखनऊ के अपोलो अस्पताल में जारी है।




