सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव पर सेमरी मंडल में नुक्कड़ नाटक का आयोजन

विधायक राज प्रसाद.उपाध्याय व जिला मंत्री राजेश सिंह रहे मुख्य अतिथि

मंडल अध्यक्ष रोहित पांडेय एवं मीडिया प्रभारी अनिल जायसवाल की अगुवाई में हुआ कार्यक्रम

भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की रही सहभागिता

सुलतानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत सेमरी मंडल में नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष रोहित पांडेय एवं मंडल मीडिया प्रभारी अनिल जायसवाल की अगुवाई में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक राज प्रसाद उपाध्याय तथा भाजपा जिला मंत्री राजेश सिंह उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री बृजेश श्रीवास्तव, मुकेशसिंह जगदंबा सिंह, सभाजीत पांडेय, गुरु प्रसाद पांडेय, जयकिशन गौतम और सुरेंद्र यादव नंदलाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button