देवी-देवताओं के भेष में अमर्यादित नृत्य पर लगे रोक, कटका क्लब ने कार्रवाई की उठाई मांग

सुल्तानपुर। सामाजिक संस्था कटका क्लब ने विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देवी-देवताओं का भेष धारण कर फिल्मी व अमर्यादित गीतों पर नृत्य कराए जाने पर कड़ा विरोध जताया है। संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष डॉ. सौरभ मिश्र ‘विनम्र’ के नेतृत्व में सह जिला विद्यालय निरीक्षक जटा शंकर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। साथ ही ऐसे आयोजनों पर तत्काल रोक लगाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।डॉ. मिश्र ने कहा कि आस्था और धार्मिक प्रतीकों की गरिमा से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। कथा वाचक शनि मिश्र ने कहा कि देवी-देवताओं के स्वरूप को मनोरंजन का माध्यम बनाना धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। प्रांजल मिश्र ने कहा कि विद्यालय संस्कार देने के केंद्र हैं, इसलिए शिक्षा विभाग स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करे और उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई सुनिश्चित करे।प्रतिनिधिमंडल में किसलय तिवारी, आशुतोष मिश्र, आलोक मिश्र, दीपक शुक्ला सहित दर्जनों युवा उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button