ट्रेड शो में गोण्डा के कचौड़ी-दही बड़े से लेकर मक्के और मोटे अनाज की धूममंत्रियों ने स्टॉल पर पहुंचकर स्थानीय उत्पादों की जानकारी ली

किसानों के उत्पादों को बाजार देने की पहल, एफपीओ के प्रयासों को मिली सराहना

रामजन्म तिवारीगोण्डा। उत्तर प्रदेश ट्रेड शो में गोण्डा के स्थानीय उत्पादों की खुशबू और स्वाद लोगों को आकर्षित कर रहा है। बेलसर ब्लॉक के लौव्वा टेपरा स्थित अथरिष्ट फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी (एफपीओ) के स्टॉल पर मक्के से बने उत्पाद, मोटे अनाज के उत्पाद और शहर के कचौड़ी और दही-बड़े प्रदर्शित किए गए हैं। स्टॉल पर पहुंचकर केंद्रीय कैबिनेट मंत्री गिरिराज सिंह, प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और एमएसएमई कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने उत्पादों की जानकारी ली। एफपीओ के सीईओ कुलदीप मिश्रा ने मंत्रियों को बताया कि किसानों से प्राप्त मक्का और मोटे अनाज को प्रसंस्करण के बाद विभिन्न उत्पादों के रूप में बाजार तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कचौड़ी और दही-बड़े के बारे में भूपेंद्र आर्य से जानकारी ली। कुलदीप मिश्रा ने मंत्रियों को बुके और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। उपायुक्त उद्योग बाबू राम ने बताया कि ट्रेड शो में गोण्डा के स्टॉल को अच्छी सराहना मिली है। इससे जिले के स्थानीय उत्पादों को नए बाजार तक पहुंचाने का रास्ता मजबूत होगा। आने वाले समय में जिले के अन्य उत्पादों को भी ऐसे ट्रेड फेयर में शामिल कराने की तैयारी है।

Related Articles

Back to top button