श्रावस्ती: मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत पुलिस का सशक्त अभियान, छात्राओं को किया जागरूक

श्रावस्ती ब्यूरो की रिपोर्ट
श्रावस्ती, 29 सितंबर 2026।* जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को लेकर मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत श्रावस्ती पुलिस द्वारा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।यह अभियान पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह और क्षेत्राधिकारीगण के पर्यवेक्षण में चल रहा है।अभियान के तहत शक्ति मोबाइल टीम द्वारा विद्यालयों, गांवों, कस्बों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चौपाल, संवाद कार्यक्रम और जागरूकता शिविर लगाए जा रहे हैं। हर महिला और बालिका को “शक्ति दीदी” के रूप में जोड़कर उन्हें सामाजिक, मानसिक और कानूनी रूप से सशक्त बनाया जा रहा है।विभिन्न विद्यालयों में छात्राओं के लिए विशेष सत्र आयोजित किए गए, जिसमें गुड टच-बैड टच, सुरक्षित विद्यालय वातावरण, सम्मानजनक आचरण, सड़क सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और किशोर न्याय अधिनियम के बारे में बताया गया।साइबर अपराधों को देखते हुए महिलाओं को ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव, प्राइवेसी सेटिंग्स, फर्जी लिंक और फिशिंग कॉल की पहचान, OTP व बैंकिंग जानकारी गोपनीय रखने और साइबर हेल्पलाइन *1930* पर शिकायत करने की जानकारी दी गई।साथ ही वूमेन पावर लाइन *1090*, पुलिस आपात सेवा *112*, एम्बुलेंस *108*, चाइल्ड लाइन *1098*, महिला हेल्पलाइन *181*, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन *1076* सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर पम्पलेट वितरित किए गए।




