स्वर्ण पदक विजेता मनीषा का किरतान की तरफ़ से स्वागत

हिसार, 29 सितम्बर। एशियाई खेलों में महिला कबड्डी में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता कर आईं मनीषा रुहल का गांव किरतान कि तरफ़ से सम्मान किया गया। यह खेल जापान में आयोजित हुए थे। कबडडी खेल में स्वर्ण पदक विजेता मनीषा का पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। आजाद हिन्द युवा क्लब के प्रधान कपूर सिंह आर्य ने मनिषा रुहल को सम्मानित किया। सम्मानित करने का कार्यक्रम विकास डिफेंस स्कूल एवं स्पोर्ट्स एकेडमी धीरणवास में किया गया। इस अवसर पर क्लब प्रधान कपूर सिंह आर्य ने बताया कि मनिषा रुहल भिवानी रोहिल्ला गांव में एक किसान परिवार से सम्बन्ध रखती है। अपनी मेहनत, निष्ठा और लगन से मनीषा ने यह मुकाम हासिल किया है जो देश व प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्हेांने कहा कि भिवानी रोहिल्ला की बेटी ने जापान में एशियाई खेलों में तिरंगा लहरा कर देश को गौरवान्वित किया है। बड़े हर्ष की बात है कि एक गांव की बेटी ने साधारण परिवार से होते हुए और सामाजिक व आर्थिक बाधाओं को पार करते हुए देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा रखा। इस सम्मान कार्यक्रम में सरपंच तेलु राम, सुरेन्द्र आर्य, विजेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button