अयोध्या कृष्णापुर-खानपुर में 2 अक्टूबर से शुरू होगी संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ, पूर्व मंत्री पवन पांडे ने दिया निमंत्रण

महेन्द्र कुमार उपाध्याय अयोध्या। क्षेत्र में आगामी 2 अक्टूबर से संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे उर्फ पवन पांडे ने टेढ़ी बाजार के निकट अरुंधति में एक प्रेसवार्ता आयोजित की, जिसमें उन्होंने मीडिया के माध्यम से समस्त क्षेत्रवासियों को सादर आमंत्रित किया। प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व मंत्री पवन पांडे ने बताया कि श्री गया, जगन्नाथपुरी की यात्रा सकुशल संपन्न होने के उपरांत कृष्णापुर-खानपुर, रसूलाबाद-अयोध्या में इस पावन कथा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण करने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की।इस अवसर पर प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राकेश कुमार यादव और मीडिया प्रभारी बलराम यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button