मिशन शक्ति के अगले चरण की तैयारियों को लेकर डीआईजी ने की समीक्षा

बैठकमहिलाओं की शिकायतों में संवेदन शीलता और त्वरित कार्रवाई के निर्देश, हेल्प डेस्क पर सम्मानजनक व्यवहार पर जोर

गोण्डा। मिशन शक्ति अभियान के आगामी चरण के प्रभावी क्रियान्वयन और तैयारियों को लेकर मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र अशोक कुमार की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें परिक्षेत्र के जनपदों के मिशन शक्ति प्रभारी, नोडल अधिकारी तथा महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मी शामिल हुईं।डीआईजी ने अभियान की तैयारियों, उपलब्ध संसाधनों और आवश्यकताओं की जानकारी लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों से संवाद किया। उन्होंने अभियान के संचालन में आने वाली चुनौतियों और समस्याओं के बारे में जानकारी लेने के साथ महिला पुलिसकर्मियों से सुझाव भी प्राप्त किए। मूलभूत सुविधाओं और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।डीआईजी अशोक कुमार ने कहा कि मिशन शक्ति महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के लिए महत्वपूर्ण अभियान है। अधिक से अधिक महिलाओं और बालिकाओं तक सरकारी योजनाओं, हेल्पलाइन नंबरों तथा साइबर सुरक्षा की जानकारी पहुंचाकर उन्हें जागरूक और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जाए।उन्होंने महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतकर्ताओं की निजता, गरिमा और सम्मान बनाए रखने के निर्देश दिए। कहा कि महिला पुलिसकर्मी प्रत्येक शिकायतकर्ता की बात धैर्यपूर्वक सुनें और संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।डीआईजी ने कहा कि मिशन शक्ति की सफलता केवल अभियान चलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा की भावना, पुलिस के प्रति विश्वास तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता पैदा करना इसका मुख्य उद्देश्य है। सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी संवेदनशीलता, तत्परता और जिम्मेदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन करें।गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक गोण्डा अभिषेक झा, अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा अजीत कुमार रजक, अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती चंद्रकेश सिंह, क्षेत्राधिकारी पयागपुर हर्षिता तिवारी समेत संबंधित अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button